Big Breaking: मैनपुर में एएसआई शंकरलाल ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

0
2

गरियाबंद। जिले के मैनपुर थाने से बड़ी खबर मिली है। मैनपुर थाने में पदस्थ शंकर लाल सिदार ने थाना में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार मैनपुर थाना में एएसआई शंकर लाल सिदार (58) 01 नवंबर 2021 से इसी जिले में पदस्थ थे। शंकरलाल काफी मिलनसार स्वभाव के थे। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Breaking: नक्सलियों ने आत्मसमर्पित माओवादी को मार डाला

पुलिस ने बताया कि एएसआई शंकर लाल सिदार गाताडिही सरसीवा बलौदा बाजार के रहने वाले थे। इस घटना की मैनपुर थाना प्रभारी सूर्यकांत भारद्वाज ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह जब पुलिसकर्मियों ने देखा तो वे फांसी पर लटकते मिला।

भाजपा ने संसदीय बोर्ड में बड़ा बदलाव किया, शिवराज और गडकरी बाहर, देखिए पूरी लिस्ट

उन्होंने प्लास्टिक की कुर्सी के सहारे चढ़ कर थाने के रोशनदान में फंदा बनाया हुआ था और उसी में फांसी में झूल गए थे। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। किस वजह से एएसआई ने आत्महत्या की हर पहलू की पुलिस जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here