नई दिल्ली। Changes in BJP Parliamentary Board…भाजपा संसदीय बोर्ड में बदलाव। भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड में बड़ा बदलाव किया गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पार्टी के संसदीय बोर्ड से हटा दिया गया है। गडकरी के अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी संसदीय बोर्ड से हटाया गया है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज नए संसदीय बोर्ड की घोषणा की। इसमें इसमें कई नए चेहरे शामिल किए गए हैं। वहीं बीएस येदियुरप्पा, सुधा यादव, इकबाल, सर्बानंद सोनोवाल, के लक्ष्मण को नए सदस्यों के रूप में शामिल किया गया है।
इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति का भी ऐलान कर दिया गया है। इस समिति में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और ओम माथुर को जगह मिली है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को इस समिति में जगह नहीं मिली है।
ये हैं संसदीय बोर्ड के सदस्य
- जगत प्रकाश नड्डा (अध्यक्ष)
- नरेंद्र मोदी
- राजनाथ सिंह
- अमित शाह
- बीएस येदियुरप्पा
- सर्बानंद सोनोवाल
- के लक्ष्मण
- इकबाल सिंह लालपुरा
- सुधा यादव
- बीएल संतोष (सचिव)
केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य
- जगत प्रकाश नड्डा (अध्यक्ष)
- नरेंद्र मोदी
- राजनाथ सिंह
- अमित शाह
- बीएस येदियुरप्पा
- सर्बानंद सोनोवाल
- के लक्ष्मण
- इकबाल सिंह लालपुरा
- सुधा यादव
- सत्यनारायण जटिया
- भूपेंद्र यादव
- देवेंद्र फडणवीस
- बीएल संतोष (सचिव)
- वी श्रीनिवास (पदेन)