Breaking: सुकमा में 5-5 लाख के इनामी हार्डकोर नक्सली दंपति ने किया सरेंडर
सरकार की योजनाओं से बस्तर में लगातार सरेंडर कर रहे हैं नक्सली

सुकमा। Naxalite surrender in Sukma…सुकमा में नक्सली सरेंडर… सरकार की योजनाओं से बस्तर में लगातार नक्सली सरेंडर कर रहे हैं। इसी क्रम में सुकमा में 5-5 लाख के इनामी हार्डकोर नक्सली दंपति ने सरेंडर किया है। जानकारी के अनुसार प्रतिबंधित संगठन केकेबीएन डिवीजन के नक्सली दंपति मडकम हिड़मा और कुराम डुंगी निवासी जिला बीजापुर ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक सुकमा सुनील शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा ओम चंदेल के सामने हथियार डाल दिए।
देश में नए तरीके से सेना में होगी भर्ती…जानिए नियम, शर्तें और वेतन
बताया जाता है कि सरेंडर नक्सली केकेबीएन डिवीजन (कंधमाल, कालाहांडी, बौद्ध, नयागढ़) में काम करते थे, जो नक्सलियों के अमानवीय आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर ऐसा फैसला लिया। समर्पण करने के बाद दोनों नक्सलियों को सरकार की तरफ से दी जाने वाली राशि दस दस हजार रुपए दी गई है। सुकमा पुलिस को इन नक्सलियों से नक्सल गतिविधियो की जानकारी निकाल कर भी सामने आ सकती है।
सरकारी नीति से प्रभावित हुए दोनों
जानकारी के अनुसार बस्तर आईजी सुंदरराज पी., सुकमा एसपी सुनील शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान तथा छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति के प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। सुकमा पुलिस ने पूना नर्काेम अभियान (नई सुबह, नई शुरुआत) से प्रभावित होकर दो नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।