BREAKINGSPORTS-बिजनेस

कॉमनवेल्थ गेम्स: फाइनल में पहुंची हॉकी टीम, इन्हें मिला गोल्ड मेडल

रवि दहिया, विनेश फोगाट के बाद नवीन ने भी स्वर्ण पदक जीता, कुश्ती में तीन कांस्य भी मिले

बर्मिंघम। Commonwealth Games 2022… कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत अब तक 37 पदक जीत चुका है। कुश्ती में रवि दहिया, नवीन और विनेश फोगाट ने स्वर्ण जीता। दस हजार मीटर पैदल चाल में प्रियंका, 3000 मीटर स्टीपलचेज में अविनाश साबले और लॉन बॉल में पुरुष टीम ने रजत पदक जीता। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल में अपना स्थान बना लिया है। उसने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 3-2 से हराया। टीम इंडिया ने फाइनल में पहुंचकर देश के लिए कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है।

भारत की जीत में दिखा सूर्यकुमार का नया अंदाज…इन दिग्गज खिलाड़ियों को

भारत के हुनरबाज

  • 12 स्वर्णः मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पावर लिफ्टिंग), बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश फोगाट, नवीन
  • 11 रजतः संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका, अविनाश साबले, पुरुष लॉन बॉल टीम
  • 14 कांस्यः गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, मोहम्मद हुसामुद्दीन, दीपक नेहरा.

कुश्ती में भारत के सभी 12 पहलवान जीते

भारत को शनिवार को कुश्ती में छह पदक मिले। रवि दहिया, विनेश फोगाट और नवीन ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग और दीपक नेहरा ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। इस तरह कुश्ती में भारत को कुल 12 पदक मिले। इससे पहले शुक्रवार को दीपक पूनिया, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक को स्वर्ण पदक मिला था। अंशु मलिक को रजत से संतोष करना पड़ा था। वहीं, दिव्या काकरन और मोहित ग्रेवाल ने कांस्य पदक जीता था। इस तरह भारत के सभी 12 पहलवानों ने पदक जीतने में सफलता हासिल की।

Related Articles

Back to top button