रायपुर। Arun Saw Chhattisgarh President…अरुण साव छत्तीसगढ़ अध्यक्ष। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़ा बदलाव किया है। प्रदेश में भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। अब बिलासपुर सांसद अरुण साव को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि अरुण साव विद्यार्थी संगठन एबीवीपी के प्रदेश मंत्री रह चुके हैं। वे हाईकोर्ट के उपमहाधिवक्ता भी रहे हैं।
इस जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने कहा है कि वे पूरी ईमानदारी से पार्टी के लिए काम करेंगे और प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वे अटल जी के सपनों को छत्तीसगढ़ साकार करेंगे। बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय थे।
Breaking: पूर्व सीएम रमन सिंह कोरोना पॉजिटिव, पिछले 24 घंटे में इतने मरीज मिले
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने क्षेत्रीय संगठन मंत्री के रूप में अजय जामवाल की नियुक्ति की।जामवाल ने तीन दिन में प्रदेश पदाधिकारियों, कोर ग्रुप और विधायक दल की बैठक के बाद एक रिपोर्ट केंद्रीय संगठन को सौंपी थी। इस रिपोर्ट के बाद विष्णुदेव साय को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने का फैसला लिया गया। दिल्ली में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने अजय जामवाल प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और विष्णु देव राय के साथ बैठक भी की थी।