दशहरे में रायपुर आएंगे राम-सीता

0
2

रायपुर। Ram-Sita will come to Raipur in Dussehra. प्रदेश दो साल बाद दशहरे का उत्साह दोगुना होगा। इस दशहरा उत्सव में रामायण सीरियल के राम-सीता यानी अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है। आयोजन की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। बता दें कि रामानंद सागर की रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और मां सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया को आज देशभर में लोग जानते हैं। 1987 में आए रामायण सीरियल को लोगों ने काफी पसंद किया था।

छत्तीसगढ़ में गाय-बैलों के लिए मोबाइल चिकित्सा यूनिट शुरू होगी

इस दशहरे में रायपुर समेत पूरे प्रदेश में जोरदार आतिशबाजी के साथ कई तरह आकर्षण देखने को मिलेंगे। राजधानी के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी मैदान में इस साल आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के विशाल पुतलों का निर्माण शुरू हो गया है।

सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति के अनुसार कॉलोनी मैदान में इस वर्ष भी आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का निर्माण शुरू हो गया है। आयोजन समिति द्वारा शोभायात्रा, आकर्षक आतिशबाजी के साथ पूरे आयोजन को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है।

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस गरिमामय आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। जन सुविधा, लोक सुरक्षा, आवागमन, पेयजल, साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। इस बार पांच अक्टूबर को दशहरा उत्सव मनाया जाना है।

52 साल से हो रहा है आयोजन

बता दें कि रायपुर के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी के मैदान में पिछले 52 साल से दशहरा उत्सव का आयोजन हो रहा है। राज्य गठन के बाद यह राजधानी का सबसे प्रमुख दशहरा आयोजन बन गया है। सभी मुख्यमंत्री इस आयोजन में शामिल होते रहे हैं। यहां रावण दहन देखने के लिए लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। यहां कोरोना के चलते पिछले 2 सालों से भव्य आयोजन नहीं हो पा रहा था। मगर इस बार एक बार फिर से ये आयोजन काफी भव्य होने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here