Breaking: जेपी नड्डा रायपुर पहुंचे, स्वागत में उमड़े भाजपा नेता

0
2

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जुट गई है। इसके लिए भाजपा अब कार्यकर्ताओं को चार्ज करने पर फोकस है। इसी उद्देश्य से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज राजधानी रायपुर पहुंच चुके हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया।

एयरपोर्ट के वीआईपी गेट के पास एक छोटा सा मंच बनाया गया है, जहां जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। जेपी नड्डा के आगमन के दौरान एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

एयरपोर्ट से स्वागत के बाद जेपी नड्डा युवा मोर्चा की बाइक रैली के साथ 11ः00 बजे पर तेलीबांधा दीनदयाल उपाध्याय चौक पहुंचकर माल्यार्पण किया। पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद जेपी नड्डा रोड शो करते हुए 12.45 भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचेंगे।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल कंटेनर में सोएंगे, टेंट में बैठकर खाएंगे खाना

इन चौक-चौराहों पर होगा जेपी नड्डा का स्वागत

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भगत सिंह चौक, साक्षरता तिराहा, अंबेडकर चौक, शास्त्री चौक, सहित विभिन्न स्थानों में अलग-अलग विधानसभा के कार्यकर्ताओं, मोर्चा प्रकोष्ठ के सदस्यों व आम नागरिक व सामाजिक संगठनों द्वारा अभिनंदन किया गया।

थोड़ी देर से साइंस कॉलेज मैदान में संवाद

दोपहर 1 बजे जेपी नड्डा साइंस कॉलेज मैदान में बूथ अध्यक्ष, मंडल, जिला व प्रदेश पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचकर विभिन्न पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here