छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने में 4 जून से होगी पुलिस भर्ती, एसआई के 975 पदों के लिए पहले शारीरिक फिर लिखित एग्जाम होगा
डेढ़ लाख युवाओं ने आवेदन किया, मेडिकल टेस्ट भी जरूरी

रायपुर। प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर भर्ती होगी। पांच साल बार एसआई, सूबेदार, प्लाटून कमांडर के 975 पदों के लिए 4 जून से भर्ती शुरू होगी, हालांकि भर्ती के नियमों में बदलाव किया गया है। भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं का पहले शारीरिक नापजोख और दस्तावेज की जांच की जाएगी।
इसमें पास होने वाले पीएससी (PSC) की तरह प्रीलिम्स की लिखित परीक्षा देंगे। इसमें पास होने वालों मेंस का एग्जाम देना होगा। इसमें जो पास होंगे उनका फिजिकल टेस्ट और फिर मेडिकल टेस्ट होगा। इसके बाद भर्ती की फाइनल सूची जारी की जाएगी। भर्ती के लिए एडीजी विवेकानंद सिन्हा, आईजी अजय यादव के नेतृत्व में भर्ती कमेटी बनाई गई है। इसके अलावा हर रेंज में कमेटी बनाई गई है, जो रेंज स्तर पर परीक्षा लेंगे।
31 मई को प्लेसमेंट कैंप, 75 पदों पर होगी भर्ती, तीन लाख रुपए तक होगी सैलरी
कमेटी के सदस्य आईजी अजय यादव ने बताया कि भर्ती की पूरी तैयारी कर ली गई है। छात्रों को एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है। 4 जून से शारीरिक नापजोख और दस्तावेज का सत्यापन होगा। इसमें पास होने वालों के लिए फिर एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार एसआई रैंक के 975 पदों के लिए राज्य के 1.48 लाख युवाओं ने आवेदन किया है। पुलिस ने सभी को एडमिट कार्ड जारी किया गया है।
भर्ती में किसी तरह दिक्कत न हो और ज्यादा समय ने लगे। इसलिए आईजी रेंज मुख्यालय पर भर्ती आयोजित की जा रही है। ताकि भर्ती में शामिल होने वालों को लंबा सफर करना न पड़े। हर परीक्षा के बाद युवाओं की संख्या कम होती जाएगी। सिर्फ पास होने वाले ही आगे जा पाएंगे। उन्हें दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।
प्रदेश के इस स्कूल में कोऑर्डिनेटर कम काउंसलर के पांच खाली पदों पर होगी भर्ती…ऐसे कर सकते हैं आवेदन
2017 में निकाला आवेदन, अब हो रही भर्ती
पिछली सरकार ने 2017 में लगभग 600 पदों के लिए भर्ती निकाली थी। सवा लाख से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया था। सरकार समय पर भर्ती पूरी नहीं कर पाई। नई सरकार आ गई। तबसे भर्ती को आगे बढ़ाने के लिए आंदोलन चल रहा था। नई सरकार ने पद बढ़ाते हुए 2020 में नए सिरे से आवेदन मंगाए। इसमें भी बड़े पैमाने पर आवेदन आए।