ब्रेकिंग: मंत्रालय के कर्मचारियों को भत्ता बढ़ा… पढ़े पूरा आदेश
मंत्रालय कैडर के विशेष और अतिरिक्त सचिव को 3890 और भृत्य को 630 रुपए मिलेंगे

रायपुर।मंत्रालय के कर्मचारियों को भत्ता… छत्तीसगढ़ मंत्रालय में काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के लिए एक खुशखबरी है। भूपेश सरकार ने शुक्रवार को उनका भत्ता बढ़ा दिया है। जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार ने मंत्रालय में कार्यरत अधिकारी- कर्मचारियों को दिया जाने वाला मंत्रालय भत्ते में वृद्धि कर दी है।
छत्तीसगढ़ मंत्रालय कैडर के विशेष और अतिरिक्त सचिव को 3890 और भृत्य को 630 रुपए मिलेंगे। भूपेश सरकार के इस फैसले से मंत्रालय के अधिकारी और कर्मचारी काफी खुश हैं।