आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स बनी सबसे कम स्कोर बनाने वाली टीमें

0
8

IPL 2024: आईपीएल 2024 के 31वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को छह विकेट से करारी शिकस्त देकर अंक तालिका में छठा स्थान हासिल कर लिया। अब टीम के खाते में छह अंक दर्ज हो गए हैं और टीम के नेट रनरेट (-0.074) में भी सुधार हुआ है। वहीं, गुजरात की टीम सातवें स्थान पर पहुंच गई है। दोनों टीमों के खाते में बराबर अंक हैं। इस मैच में दिल्ली के गेंदबाजों ने घातक प्रदर्शन किया और 89 रन के स्कोर पर गुजरात को ऑलआउट कर दिया। इसके जवाब में दिल्ली ने 67 गेंदों के शेष रहते हुए छह विकेट से लक्ष्य हासिल कर लिया।

छह विकेट से जीता दिल्ली
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी हुई। पृथ्वी शॉ और जैक फ्रेजर-मैकगर्क के बीच पहले विकेट के लिए 25 रनों की साझेदारी हुई। स्पेंसर जॉनसन ने टीम को पहला झटका दिया। उन्होंने मैकगर्क को शिकार बनाया। वह दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 20 रन बनाने में कामयाब हुए। वहीं, शॉ सिर्फ सात रन बना सके। इस मुकाबले में अभिषेक पोरेल ने 15, शाई होप ने 19, ऋषभ पंत ने 16 और सुमित कुमार ने नौ रन बनाए। पंत और सुमित नाबाद रहे। गुजरात के लिए संदीप वॉरियर ने दो विकेट चटकाए। वहीं, स्पेंसर जॉनसन और राशिद खान को एक-एक सफलता मिली।

गुजरात के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड
इसी के साथ गुजरात टाइटंस के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। आईपीएल के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे कम स्कोर बनाने वाली गुजरात पहली टीम बन गई। इसके अलावा यह गुजरात का आईपीएल में सबसे कम स्कोर है।

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे कम स्कोर बनाने वाली टीमें
89 – गुजरात टाइटंस, अहमदाबाद, 2024
92 – मुंबई इंडियंस, वानखेड़े, 2012
108 – राइजिंग पुणे जाएंट्स, पुणे, 2017
110/8 – चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली, 2012