रेडमी का यह फोन 6 सितंबर को लॉन्च होगा, कीमत 7000 रुपए से भी कम
Redmi A1 को Diwali With Mi कैंपेन के तहत लॉन्च किया जाएगा

नई दिल्ली। टेलिकॉम की दुनिया में एक और मोबाइल फोन लॉंन्च होने जा रहा है। रेडमी इंडिया का नया फोन Redmi 11 Prime 5G अगले सप्ताह छह सितंबर को लॉन्च होने वाला है और इसी के साथ Redmi A1 को भी लॉन्च किया जाएगा। Redmi A1 को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह एक प्योर एंड्रॉयड फोन होगा जिसे खासतौर पर कम कीमत में बेस्ट फोन की तलाश करने वालों के लिए पेश किया जाएगा।
Join us for the global debut of #RedmiA1, the first from the all-new #MadeInIndia #Redmi smartphone series!#LifeBanaoA1 this #DiwaliWithMi!
⏩Blazing-fast Internet
🪙 Digital payments
🤩Clean software
😮Premium leather textureLaunch on Sep 6, 12 noon: https://t.co/NV0ncp9aOK pic.twitter.com/H6Tm8TG0GI
— Redmi India (@RedmiIndia) September 2, 2022
Redmi A1 में मीडियाटेक का प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा Redmi A1 को डुअल रियर कैमरा के साथ लॉन्च किया जाएगा जिनमें से एक वीजीए कैमरा हो सकता है। रेडमी के इस स्मार्टफोन के बैक पैनल पर लेदर टेक्चर दिया जाएग। इसके अलावा Redmi A1 में 5000mAh की बैटरी मिलेगी। रेडमी इंडिया ने सोशल मीडिया हैंडल से Redmi A1 का टीजर भी जारी किया है।
ये है बजाज की सस्ती बाइक…जानें कीमत और फीचर्स
Redmi A1 के साथ कंपनी ने क्लिन एंड्रॉयड एक्सपेरियंस का दावा किया है। Redmi A1 के रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट भी मिलेगी। इसके अलावा फोन को तीन कलर में पेश किया जाएगा। Redmi A1 को ‘Diwali With Mi’ कैंपेन के तहत लॉन्च किया जाएगा।
𝐋𝐞𝐭'𝐬 𝐛𝐚𝐭𝐭𝐥𝐞 𝐢𝐭 𝐨𝐮𝐭 ➡️ Meadow Green vs Peppy Purple 💪
What's your pick from the exciting #Redmi11PrimeSeries?
RT if you choose Meadow Green.
Comment if you choose Peppy Purple.
❤️ if you choose both. 😉Arriving on 6 Sept, 2022 – https://t.co/2mOSyfJvBQ pic.twitter.com/2GDg72dxzS
— Redmi India (@RedmiIndia) September 3, 2022
याद दिला दें कि कुछ दिन पहले ही Redmi A1 को यूएस फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) के डाटाबेस और बेंचमार्क साइट Geekbench पर देखा गया है। फोन का मॉडल नंबर 220733SL बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि Redmi A1 को मीडियाटेक Helio A22 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा।
एंड्रॉयड 12 का गो वर्जन मिलेगा
Redmi A1 में एंड्रॉयड 12 का गो वर्जन मिलेगा। इसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा। Redmi A1 को भारतीय मानक ब्यूरो की वेबसाइट पर भी देखा गया है।
5जी के लिए अभी नए साल का करना होगा इंतजार
देश में 5जी सेवाओं का मजा लेने वाले लोगों को साल 2023 तक का इंतजार करना पड़ सकता है। दूरसंचार उपकरण निर्माताओं का कहना है कि शीर्ष 10 शहरों में 5जी नेटवर्क सेवाओं का उपयुक्त कवरेज तैयार होने में छह से आठ महीने लग सकते हैं। कवरेज की मात्रा दूरसंचार कंपनी की रणनीति के आधार पर अलग-अलग होगी।