अब चौके-छक्के लगाते नहीं दिखेंगे सुरेश रैना…आईपीएल और घरेलू से लिया संन्यास

15 अगस्त 2020 को रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया था संन्यास

नई दिल्ली। अब मैदान में सुरेश रैना के चौके-छक्के नजर नहीं आएंगे। उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। रैना ने मंगलवार को ट्वीट कर ये जानकारी दी। रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास 15 अगस्त 2020 को लिया था। इसी दिन पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी संन्यास का ऐलान किया था।

‘फायर है’ मैं से ‘शुक्रिया’ तक

आईपीएल-2022 मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद मिस्टर आईपीएल ने एक फोटो पोस्ट की थी। जिसमें वे अल्लू अर्जुन के लुक और स्टाइल में नजर आ रहे थे। पोस्ट में खिलाड़ी ने लिखा था- फायर (इमोजी) है मैं, आप जानते हैं कि यह क्या है। इस फोटो की खूब चर्चा हो रही थी। आज रैना ने संन्यास के समय सीएसके को टैग करते हुए शुक्रिया भी लिखा है।

जब कप्तानी छोड़ी तब सिर्फ एक व्यक्ति का मैसेज आया…जानिए कोहली ने ऐसा क्यों कहा

अब रैना ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया है। यानी वे घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में भी नहीं खेलेंगे। रैना ने मंगलवार को ट्वीट किया- देश और अपने राज्य उत्तर प्रदेश के लिए खेलना मेरे लिए सम्मान की बात है। ट्वीट में उन्होंने बीसीसीआई, यूपी क्रिकेट एसोसिएशन, अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स का शुक्रिया अदा किया है।

2022 आईपीएल में किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में संन्यास के बाद रैना आईपीएल और विदेशी लीग्स में खेल रहे थे, लेकिन, 2022 के आईपीएल में उन्हें चेन्नई समेत किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं लिया था। हालांकि, माना जा रहा था कि 2022 आईपीएल में रैना की वापसी हो सकती है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं था। रैना ने 2020 का सीजन बीच में छोड़ा था। इसी सीजन में उन्होंने अपना आखिरी आईपीएल मैच खेला था।

2002 में झारखंड के खिलाफ डेब्यू किया था

सुरेश रैना के क्रिकेट करियर की शुरुआत 2000 में हुई थी। जब उन्होंने क्रिकेटर बनने का निर्णय लिया और एक स्पोर्ट्स स्कूल ज्वाइन कर ली। उसके बाद 2002 में झारखंड के खिलाफ उन्होंने यूपी टीम के लिए डेब्यू किया था। वे उस टीम के कप्तान भी बने थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *