BREAKINGSPORTS-बिजनेस

एशिया कप में श्रीलंका चैंपियन

फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 23 रन से हराया

Story Highlights
  • श्रीलंका आठ साल बाद जीता एशिया कप
  • भानुका-हसरंगा ने पलट दिया मैच
  • बाबर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
  • भानुका प्लेयर ऑफ द मैच
  • छठी बार श्रीलंका बना एशिया कप चैंपियन

दुबई। Sri Lanka Champion in Asia Cup. एशिया कप में पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका चैंपियन बन गई है। इस टीम ने छठी बार एशिया कप फाइन मैच जीता है, जबकि 6 बार उपविजेता भी रहा है। फाइनल में श्रीलंकाई टीम ने पाकिस्तान को 23 रन से हरा दिया। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 170 रन बनाए। भानुका राजपक्षा ने 71 रन की नाबाद पारी खेली।

अब चौके-छक्के लगाते नहीं दिखेंगे सुरेश रैना…आईपीएल और घरेलू से लिया संन्यास

जवाब में पाकिस्तान की टीम को 20 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट कर दिया। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान ने 49 गेंदों में 55 रन की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से प्रमोद मदुशन और वानिंदु हसरंगा जीत के हीरो रहे। मदुशन ने तीन और हसरंगा ने एक ही ओवर में तीन विकेट लिए।

एशिया कप में बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान ने श्रीलंका को पहली बार टी20 में हराया, आज पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत

श्रीलंका ने सबसे पहले 1986 में एशिया कप का खिताब जीता था। इसके बाद 1997, 2004, 2008, 2014 और अब 2022 में टीम ने टाइटल अपने नाम किया है। भारत ने सबसे ज्यादा सात बार यह खिताब जीता है। श्रीलंका अब उससे बस एक खिताब दूर है।

जब कप्तानी छोड़ी तब सिर्फ एक व्यक्ति का मैसेज आया…जानिए कोहली ने ऐसा क्यों कहा

यह अप्रैल 2014 के बाद पहली बार है जब श्रीलंका ने लगातार पांच टी-20 जीते हैं। इससे पहले टीम ने बांग्लादेश में 2014 में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार पांच टी-20 मैच जीते थे। इसी के साथ श्रीलंका ने दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पिछले 31 टी-20 का सबसे कम टोटल डिफेंड किया है।

इससे पहले दुबई में पिछले 31 टी-20 मैचों में सबसे कम स्कोर जो डिफेंड किया गया था, वह था- 172 रन। 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 172 रन को डिफेंड किया था। अब एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ 170 रन को डिफेंड किया। भानुका राजपक्षा को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

 

Related Articles

Back to top button