रूस में पुतिन से बगावत करने वाले प्रिगाेझिन की प्लेन क्रैश में माैत 

रूसी मीडिया का दावा- 10 की माैत, यात्रियाें की सूची में है प्रिगाेझिन का नाम भी

Moscow. (Plane crash in Russia,). रूस से बड़ी खबर सामने आई है। माॅस्काे से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहा विमान क्रैश हाे जाने से उसमें सवार सभी दस लाेगाें की माैत हाे गई है। इसमें सात यात्री अाैर तीन पायलट थे। यात्रियाें की सूची में वैगनर चीफ प्रिगोझिन का नाम भी है। रूस की निजी सेना वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने दो महीने पहले राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ बगावत कर दी थी।

जानकारी के अनुसार यात्रियाें की सूची में प्रिगाेझिन का नाम है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुअा है कि वह विमान में सवार था या नहीं। मीडिया रिपाेर्ट में कहा गया है कि विमान प्रिगाेझिन का ही था। एजेंसियां िवमान क्रैश की जांच कर रही हैं।

पुतिन ने येवगेनी प्रिगोझिन को दे दी थी माफी

दरअसल, कहा गया था कि बेलारूस के नेता लुकाशेंकाें के हस्तक्षेप पर पुतिन ने उन्हें माफी दे दी थी। वे बेलारूस चले गए थे। हाल में एक वीडियाे में उनकाे रूस काे दुनिया का सिरमाैर बनाने की बात करते हुए देखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *