राष्ट्रपति मुर्मू 31 अगस्त को छत्तीसगढ़ आएंगीं, इस कार्यक्रम में होंगी शामिल
राष्ट्रपति 31 अगस्त को रायपुर, एक सितंबर को बिलासपुर में कार्यक्रम में करेंगी शिरकत

BILASPUR. देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 अगस्त छत्तीसगढ़ आ रही हैं। वे 31 अगस्त और एक सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका पहला छत्तीसगढ़ दौरा है। इससे पहले वे चुनाव प्रचार के लिए रायपुर आ चुकी हैं। राष्ट्रपति मुर्मू 31 अगस्त को वायुसेना के विमान से सुबह 10 बजे रायपुर पहुंचेंगी।
Breaking: कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी का गठन… देखें पूरी सूची
रायपुर एयरपोर्ट से राजभवन जाएंगी। वहां से बलौदाबाजार रोड स्थित शांति सरोवर में कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद महंत घासीदास संग्रहालय का भी विजिट करेंगी। राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचंदन भी उनके साथ होंगे। वे राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।
दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल
एक सितंबर को सुबह राष्ट्रपति हेलिकॉप्टर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगी। वे पहले रतनपुर में महामाया मंदिर में पूजा करेंगी। इसके बाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। यहां से वे विशेष विमान से दिल्ली लौट जाएंगी।