नौतपा के दूसरे दिन अंधड़ के साथ हो सकती है बारिश, पारा भी ज्यादा नहीं चढ़ेगा, मैदानों में छाए रहेंगे बादल

बिहार से उत्तर आंध्रप्रदेश तक बनी हुई है द्रोणिका

रायपुर। प्रदेश में नौतपा शुरू हो गई, लेकिन गर्मी तेज नहीं पड़ रही है। पहले पहले दिन गर्मी तो दूर, मैदानी इलाकों में घने बादल छाए रहे और बस्तर तथा सरगुजा संभाग में कई जगह अंधड़ के साथ बारिश हुई। इस वजह से प्रदेश में कहीं भी गर्मी नहीं पड़ी। केवल रायपुर और राजनांदगांव में दोपहर का तापमान 40 डिग्री से कुछ ऊपर हुअा।

सहायता समूह का दावा, भूमध्य सागर में डूबे 90 से अधिक प्रवासी

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नौतपा के दूसरे दिन यानी गुरुवार को दोपहर के तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है, लेकिन लू जैसे हालात नहीं रहेंगे। कुछ जगह अंधड़ के साथ बारिश के भी अासार हैं। गौतरलब है क मौसम विभाग ने भविष्यवाणी कर दी थी कि इस बार गर्मी ज्यादा नहीं पड़ेगी। दरअसल पिछले तीन-चार दिन से प्रदेश में कई जगह अंधड़-बारिश हो रही है। इस वजह से तापमान काफी कम हो गया है। राजधानी में मंगलवार की रात बौछारें पड़ने से न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1 डिग्री कम है।

मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मौसम विज्ञानियों के अनुसार ऊपरी हवा का चक्रवात दक्षिण ओडिशा और उसके आसपास स्थित है। वहीं एक द्रोणिका बिहार से उत्तर आंध्रप्रदेश तक बनी हुई है। इसके असर से 26 मई को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। कहीं-कहीं अंधड़ भी चलेगा। दोपहर के तापमान में मामूली बढ़ोतरी का ट्रेंड रहेगा।

रायपुर में भी आज बारिश के आसार, गर्मी से रहेगी राहत

पिछले 10 साल में राजधानी में नौतपा में अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री रहा। इतना तापमान 27 मई 2012 को दर्ज किया गया। पिछले साल मई में 93.2 मिमी बारिश हुई, जो 10 साल में सबसे ज्यादा है। इसके पहले 1933 में 147.1 मिमी बारिश हो चुकी है, जो आल टाइम रिकाॅर्ड है। मई में सामान्यत: लू चलती है, लेकिन इस साल एक बार भी लू नहीं चली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *