BREAKINGMP-छत्तीसगढ़

नया ट्रेंड…केरल से सिर्फ 100 किमी दूर मानसून, इस तारीख तक दे सकता है दस्तक, छत्तीसगढ़ में नौतपा में इस बार कम गर्मी

प्रदेश में इस साल पहले जैसे नहीं तपेगा नौतपा

रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत देशभर में मौसम का नया ट्रेंड देखने का मिल रहा है। मानसून 31 मई या उससे पहले केरल में दस्तक दे सकता है। मानसून की उत्तरी सीमा मालदीव, दक्षिण-पश्चिम अरब सागर, दक्षिणी बंगाल की खाड़ी और कोमोरिन सागर तक पहुंच गई है। केरल के तिरुवनंतपुरम तट से मानसून अब केवल 100 किलोमीटर दूर है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन में मानसून रेखा के केरल की ओर बढ़ने व लक्षद्वीप तक पहुंचने की उम्मीद है।

नौतपा के दूसरे दिन अंधड़ के साथ हो सकती है बारिश, पारा भी ज्यादा नहीं चढ़ेगा, मैदानों में छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग ने पहले कहा था कि मानसून 27 मई को केरल में दस्तक दे सकता है। वहीं, निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने मानसून के दस्तक की तारीख 26 मई बताई थी। अब मौसम विभाग का कहना है कि 31 मई या उससे पहले मानसून दस्तक दे सकता है। वहीं, छत्तीसगढ़ में इस बार नौतपा में कम गर्मी पड़ने की उम्मीद है। हालांकि प्रदेश 6 जून के बाद मानसून पहुंचने की संभावना है।

पिछले 10 सालों में नौतपा तीन बार नहीं तपा नहीं है। इस साल भी ऐसे ही आसार है। पिछले दो दिनों का ट्रेंड बता रहा है कि तापमान 40 डिग्री या इससे नीचे रहने की संभावना है। राजधानी समेत प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हुई बारिश से दूसरे दिन भी नौतपा वो तेवर नहीं दिखा पाया, जिसके नाम से जाना जाता है।

मौसम विभाग के अनुसार 27 मई को प्रदेश के कुछ स्थानों पर अंधड़ के साथ बारिश हो सकती है। यानी तीसरे दिन भी नौतपा के तपने के आसार कम है।

चक्रवात व द्रोणिका ने नौतपा को किया बेअसर

ऊपरी हवा के चक्रवात व द्रोणिका ने प्रदेश में नौतपा को बेअसर कर दिया है। दोनों ही सिस्टम के असर से प्रदेश में अंधड़ चल रही है और बारिश हो रही है। बादल भी छा रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मौसम विज्ञानियों के अनुसार एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से अंदरुनी ओडिशा तक उत्तर-मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किमी की तक विस्तारित है। वहीं ऊपरी हवा का चक्रवात बिहार व उसके आसपास 1.5 किमी की ऊंचाई पर बना है। इसके असर से 27 मई को अंधड़ चलेगी। गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश भी होगी।

Related Articles

Back to top button