BREAKING

रायपुर में करवा चौथ की धूम

क्लब हाउस, होटल और रेस्त्रां में महिलाओं ने सेलिब्रेट किया करवा चौथ

RAIPUR. 13 karva chauth celebration in raipur. अक्टूबर यानी करवा चौथ का दिन। इस दिन महिलाएं अपने पति के अखंड सुहाग के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इसके बाद शाम को चांद देखकर अपना व्रत तोड़ती हैं। इस बीच, राजधानी में करवा चौथ सेलिब्रेट किया। रेसीडेंशियल सोसाइटी के क्लब हाउस, होटल और रेस्त्राओं में ग्रुप सेलिब्रेशन को भव्य और यादगार बनाने के लिए खास तैयारियां की गई थीं। महिलाएं गुरुवार शाम चार बजे से ही पूजा की तैयारी में जुट गईं।

आदिपुरुष के बचाव में आए मनोज मुंतशिर

इस आयोजन स्थल पर सभी सज-धजकर पहुंचीं। इन लोगों ने सबसे पहले पूजा की। फिर मनोरंजन के लिए वन मिनट गेम्स और हाउजी खेलीं। होटल सेलिब्रेशन में इसके लिए खास व्यवस्था की गई थी। यहां पहला करवा चौथ रह रही महिलाओं को अपने पति को कॉल करके आई लव यू बोलने का टास्क दिया गया। पति के आंसर देने की स्टाइल के हिसाब से विनर चुनी गईं। इसी तरह सीनियर सिटीजंस को अपने पति को मिस कॉल देना था, जिनके पति सबसे पहले मिस कॉल का जवाब दिया वो विजेता बनीं।

सबसे ज्यादा बैंगल्स एंड रिंग्स, सबसे ज्यादा श्रृंगार जैसे फनी गेम्स भी खेले गए। पहली बार करवा चौथ कर रही महिलाओं की प्रतियोगिता में पलकित खनूजा विनर बनीं। सबसे ज्यादा श्रृंगार में शीना कौर को प्रथम स्थान मिला। सबसे ज्यादा बैगल्स-रिंग्स में सोमनी होरा विनर रहीं। सोमनी 58 बैंगल्स-रिंग्स पहनकर पहुंची थीं। ईशा गांधी और काव्या मुलवानी लकी ड्रा में विनर बनीं।

रीत छाबड़ा बनीं करवा चाैथ क्वीन

पंजाबी सनातन सभा की महिलाओं ने पंजाब केसरी भवन जोरा में करवा चौथ सेलिब्रेट किया। महिलाएं ग्रुप में पहुंचीं और सबसे पहले पूजा की। इसके बाद मनाेरंजन के लिए कई गेम्स खेले। इसमें रीत छाबड़ा को करवा चौथ क्वीन का टाइटल दिया गया। वहीं रीना सखूजा और शिखा आहूजा को पंक्चुएलिटी अवॉर्ड मिला। हाउजी में महिलाओं को नगद पुरस्कार दिया गया।

Related Articles

Back to top button