प्रदेश के इस स्कूल में कोऑर्डिनेटर कम काउंसलर के पांच खाली पदों पर होगी भर्ती…ऐसे कर सकते हैं आवेदन
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उत्कृष्ट विद्यालय में इंटरव्यू से होगा चयन

रायपुर। बेरोजरगारों के लिए एक सुनहरा मौका है। दरअसल, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उत्कृष्ट विद्यालय योजना के अंतर्गत भर्ती होने वाली है। पं. आरडी. तिवारी, बीपी पुजारी, शहीद स्मारक, माना कैंप तथा नगर माता बिन्नी बाई सोनकर शासकीय अंग्रेजी स्कूल में को ऑर्डिनेटर कम काउंसलर के पांच पदों पर भर्ती की जानी है।
इसमें योग्यता वाले आवेदकों का चयन वॉक इन इंटरव्यू से किया जाएगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को शाला प्रबंधन एवं संचालन समिति की ओर से निर्धारित एकमुश्त मासिक मानदेय दिया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि साक्षात्कार की सभी जानकारी https://raipur.gov.in पर अपलोड कर दी गई है।
इन पदों के लिए 31 मई को शासकीय महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज बैरनबाजार में सुबह 9 से 10.30 तक पंजीयन, 10.30 से दोपहर 12.30 तक दस्तावेजों का सत्यापन और 11 बजे से साक्षात्कार का आयोजन किया गया है।
भारत में 122 वर्षों में मार्च का महीना सबसे गर्म रहा
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उत्कृष्ट विद्यालय योजना के अंतर्गत कोऑर्डिनेटर कम काउंसलर की नियुक्ति इन्हीं 5 स्कूलों में की जाएगी। यानी हर स्कूल में एक-एक काउंसलर होगा। सभी आवेदक अपने शैक्षणिक एवं व्यवसायिक प्रमाण पत्रों के साथ सुबह 9 बजे अपनी उपस्थिति देकर पंजीयन करा सकते है। इन पदों पर भर्ती के लिए अलग से आवेदन नहीं लिए जाएंगे।
प्रदेश में पीपीटी और प्री एमसीए परीक्षा 29 मई को
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से 29 मई को पीपीटी एवं प्री एमसीए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12.15 बजे तक होगी। राजधानी में परीक्षा के लिए 13 केंद्र बनाए गए हैं। कलेक्टर ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर मुकेश कुमार कोठारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
भगवान गणेश की हर बुधवार करें आरती, इससे मिलेगा शुभ फल
इसी तरह छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य सेवा मुख्य परीक्षा (2021) 26 मई से शुरू कर दी गई है। परीक्षा 29 मई तक होगी। हर दिन पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से 12 और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक शहर के 2 परीक्षा केंद्रों में होगी।