BREAKINGMP-छत्तीसगढ़

Breaking: माता दंतेश्वरी के दर्शन करने पहुंची प्रियंका गांधी, भरोसे का सम्मेलन देखिए लाइव

जगदलपुर के लालबाग मैदान में चल रहा सम्मेलन, सीएम भूपेश भी मौजूद

JAGDALPUR. Priyanka Gandhi arrives to visit Maa Danteshwari, watch the trust conference live. बस्तर की धरा पर पहली प्रियंका गांधी वाड्रा पहुंच चुकी हैं। उनका मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई नेताओं ने दन्तेश्वरी एयरपोर्ट स्वागत किया। इसके बाद प्रियंका ने जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर माता के किए दर्शन। इस दौरान उन्होंने पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश के लिए सुख शांति, समृद्धि की कामना की। इसके बाद प्रियंका गांधी जगदलपुर में भरोसे का सम्मेलन में शामिल हुईं।

 

इस दौरान प्रियंका गांधी ने काजू प्रसंस्करण केंद्र के स्टॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रियंका ने बस्तर के काजू का लिया स्वाद, तारीफ की। आमचो बस्तर स्टॉल में प्रियंका गांधी ने मिट्टी एवं तांबे के बर्तन की ढलाई करते कारीगरों से बात की। प्रियंका ने मिलेट्स से बने बिस्किट का भी स्वाद लिया।

चुनावी साल में सरकार का बस्तर संभाग में फोकस

छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सरकार बस्रत संभाग के सातों जिले सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर ने अपने-अपने क्षेत्र में उपलब्धियों को फोकस किया है। सुकमा, बीजापुर व दंतेवाड़ा जिलों में डेढ़ दशक तक नक्सल भय से बंद रहे लगभग 250 स्कूल अब खुल चुके हैं। इसे माडल और पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। स्कूलों को दोबारा किस तरह प्रारंभ किया, इसकी चरणबद्ध प्रक्रिया बताई गई है। भरोसे के सम्मेलन में ही सीएम भूपेश करीब 129 करोड़ के 49 विकास कार्य भी शुरू करेंगे।

Related Articles

Back to top button