BREAKINGMP-छत्तीसगढ़

Breaking: नंदकुमार साय कांग्रेस में शामिल, राजीव भवन में ली पार्टी की सदस्यता

चर्चा-पूर्व बीजेपी नेता को मिला सकता है कैबिनेट मंत्री का दर्जा

RAIPUR. Breaking: Nandkumar Sai joins Congress, takes party membership in Rajiv Bhawan. आदिवासी नेता नंदकुमार साय आज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली। साय के सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित सभी मंत्री और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। बता दें कि राजनीतिक गलियारे में पिछले तीन दिन से साय की नाराजगी और पार्टी छोड़ने की चर्चा थी, लेकिन रविवार को उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को इस्तीफे का पत्र भेज दिया।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओम माथुर आज आएंगे छत्तीसगढ़…ऐसा रहेगा पूरा कार्यक्रम

इससे पहले प्रदेश पदाधिकारियों को रविवार देर शाम को आनन-फानन में फोन करके सुबह राजीव भवन पहुंचने का निर्देश दिया गया था। इसके साथ ही सोशल मीडिया में भी आज कांग्रेस नेताओं को आने का जिक्र किया गया था। इस बीच, साय के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टिप्पणी की है। सीएम ने कहा क साय ने सही मायने में कही अपने मन की बात। वहीं, रमन सिंह ने कहा कि अभी साय से चर्चा करेंगे।

इस्तीफे के पत्र में साय ने लिखा है कि पिछले कुछ वर्षों से भारतीय जनता पार्टी में उनकी छबि धूमिल करने के उद्देश्य से उनके विरुद्ध उनकी ही पार्टी के राजनीतिक प्रत‍िद्वंद्वियों द्वारा षड्यंत्र, मिथ्या आरोप और अन्य गति‍व‍िध‍ियों द्वारा लगातार उनकी गर‍िमा को ठेस पहुंचाई जा रही है। इससे वे अत्यंत आहत महसूस कर रहे हैं। साय ने लिखा है कि बहुत गहराई से विचार करने के बाद वे भारतीय जनता पार्टी की अपनी प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। साय तीन बार विधायक और तीन बार संसद सदस्य रह चुके हैं। अविभावित मध्यप्रदेश में वे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का पद भी संभाल चुके हैं। साथ ही वे छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं।

ऐसा रहा नंद कुमार साय का राजनीतिक सफर

  • 1977-79 और 1985-89: सदस्य, मध्य प्रदेश विधान सभा (दो कार्यकाल)
  • 1977-78 और 1986-88: सदस्य, विशेषाधिकार समिति, मध्य प्रदेश विधान सभा
  • 1978-79: अध्यक्ष, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के कल्याण संबंधी समिति, मध्य प्रदेश विधान सभा
  • 1988-89: सदस्य, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के कल्याण संबंधी समिति, मध्य प्रदेश विधान सभा
  • 1989-1991: मध्य प्रदेश में रायगढ़ (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) से नौवीं लोकसभा सदस्य । अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों  कल्याण संबंधी समिति
  • 1990-91: सदस्य, वित्त मंत्रालय की सलाहकार समिति सदस्य, गृह मंत्रालय की सलाहकार समिति
  • 1996–97: सदस्य, ग्यारहवीं लोकसभा (दूसरा कार्यकाल), मध्य प्रदेश में रायगढ़ (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) से
  • 2000-2004: सदस्य, छत्तीसगढ़ विधान सभा
  • 2004-2009: सदस्य, चौदहवीं लोकसभा (तीसरा कार्यकाल) – सदस्य, छत्तीसगढ़ में सरगुजा (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) से। निजी सदस्यों के विधेयकों और प्रस्तावों पर समिति सदस्य, ऊर्जा 2004 पर समिति, सदस्य, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के लिए सलाहकार समिति
  • अगस्त 2009: राज्यसभा के लिए निर्वाचित
  • जून 2010: राज्यसभा के लिए फिर से निर्वाचित।
  • अगस्त 2010 – मई 2014 और सितंबर 2014 आगे: सदस्य, कोयला और इस्पात संबंधी समिति अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के कल्याण सितम्बर.
  • 2014 आगे: सदस्‍य, सामाजिक न्‍याय और अधिकारिता संबंधी समिति सदस्य, पटल पर रखे गए पत्रों संबंधी समिति। 28 फरवरी
  • 2017 को, नंद कुमार साय ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया।

Related Articles

Back to top button