भाजपा 9 सांसद ‘लापता’
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सोशल मीडिया में वायरल लापता पोस्टर जारी किया

रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आज सोशल मीडिया में वायरल एक लापता पोस्टर को जारी किया है..जिसमें छत्तीसगढ़ भाजपा के 9 सांसदों को ट्रेन के मुद्दे पर लापता बताया गया है.. मामले पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि ट्रेन रद्द होने से आम जनता परेशान है और भाजपा सांसद केंद्र से कोई बात नहीं करते।
ट्रेन रद्द होने से जनता इतनी परेशान है कि अब स्थानीय सांसदों के लापता होने का पोस्टर जमकर वायरल हो रहा है।
कुछ तो मजबूरियाँ रहीं होंगी जरूर
यूँ ही कोई बेवफ़ा नहीं होता pic.twitter.com/kfDjxxDKdk— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) September 1, 2022
सोशल मीडिया में वायरल एक लापता पोस्टर कांग्रेस ने भाजपा सांसदों को लापता बताया है। इस मामले में मोहन मरकाम ने कहा कि कहा छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता इन सांसदों का घेराव करेंगे। मोहन मरकाम ने कहा है कि ट्रेन रद्द होने से आम जनता परेशान है और भाजपा सांसद केंद्र से कोई बात नहीं करते।
छत्तीसगढ़ के मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम का बेतुका बयान
बता दें कि ट्रेनों को रद्द करने को लेकर अब जनता का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसके साथ ही अब इस पर सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने ट्रेनों को रद्द करने को लेकर रेल मंत्री केंद्र सरकार व स्थानीय भाजपा सांसदों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस रेलवे पर प्रदेश के रेल यात्रियों की अनदेखी करने का आरोप लगा रही है।
कांग्रेस का कहना है कि देश का सबसे आय देने वाला जोन होने के बाद भी लगातार प्रदेश के रेल सुविधाओं की अनदेखी की जा रही है। ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। यात्री परेशान हो रहे हैं। इसके बावजूद ना तो रेल अधिकारी इस पर ध्यान दे रहे हैं और ना ही भाजपा के नेता और जनप्रतिनिधि कोई पहल कर रहे हैं। सीधे तौर पर प्रदेश के रेल यात्रियों के साथ अन्याय किया जा रहा है।