BREAKINGSPORTS-बिजनेस

WPL में लड़कियों का कमाल…पहली चैंपियन बनीं मुंबई इंडियंस

दिल्ली को 7 विकेट से हराकर जीता महिला प्रीमियर लीग का खिताब

MUMBAI. Amazing girls in WPL…Mumbai Indians became the first champion… मुंबई इंडियंस की टीम ने महिला प्रीमियर लीग (WPL ) के पहले सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया है। मुंबई ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हरा दिया। दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनकी टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 131 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 19.3 ओवर में तीन विकेट पर 134 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

वनडे सीरीज से दीपक चाहर हुए बाहर, इसे मिला मौका

इंग्लैंड की अनुभवी खिलाड़ी नताली सीवर ब्रंट ने मुंबई को चैंपियन बनाया। उन्होंने दबाव में यादगार पारी खेली। नताली ने 55 गेंद पर नाबाद 60 रन बनाए। मुंबई फ्रेंचाइजी के खाते में यह छठी ट्रॉफी है। उसकी पुरुष टीम आईपीएल में पांच बार चौंपियन बन चुकी है। नताली ने अमेलिया केर के साथ चौथे विकेट के लिए 20 गेंद पर नाबाद 39 रन की साझेदारी की। अमेलिया केर आठ गेंद पर 14 रन बनाकर नाबाद रहीं। नताली ने इससे पहले तीसरे विकेट के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ 74 गेंद पर 72 रन की साझेदारी की। हरमनप्रीत 39 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुईं। दिल्ली के लिए राधा यादव और जेस जोनासेन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की खराब शुरुआत रही

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ओवर में ही शेफाली वर्मा 11 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके दो गेंद बाद ही एलिस कैप्सी भी खाता खोले बिना पवेलियन लौट गईं। दोनों विकेट इस्सी वोंग को फुल टॉस गेंद पर मिले। इसके बाद कप्तान लैनिंग ने जेमिमा रोड्रिग्स के साथ मिलकर पारी संभाली, लेकिन पांचवें ओवर में जेमिमा भी नौ रन बनाकर वोंग की फुलटॉस पर आउट हो गईं। इसके बाद से दिल्ली ने छह रन बनाने में पांच विकेट गंवा दिए और 15.6 ओवर में टीम का स्कोर नौ विकेट पर 79 रन हो गया।

Related Articles

Back to top button