आखिर ऐसा क्या हो गया कि लोगों ने विधायक को कीचड़ से नहला दिया…जानिए पूरा मामला

महराजगंज के लोगों ने कहा-ऐसा करना जरूरी

लखनऊ। विधायक को कीचड़ से नहलाया … The MLA was bathed with mud… उत्तरप्रदेश में एक अजीब तरह का मामला सामने आया है। ये आपको चौका भी सकता है। दरअसल, महराजगंज विधानसभा में पिपरदेउरा की महिलाओं ने सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल को कीचड़ से नहला दिया।

Breaking: रायपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू, सीएम भूपेश समेत कई बड़े नेता शामिल

मान्यता है कि किसी व्यक्ति के ऊपर कीचड़ फेंकने से या उसे नहलाने से इंद्र भगवान खुश होते हैं और बारिश कराते हैं। महिलाओं ने कहा कि अब इंद्र भगवान खुश होंगे और बारिश होगी। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि भीषण गर्मी में सभी लोग परेशान हैं। बारिश न होने के कारण धान रोपाई नहीं हो पा रही है।

पुरानी परंपरा रही है कि कीचड़ से किसी को नहलाने पर इंद्र भगवान खुश हो जाएंगे और बारिश होगी। गौरतलब है कि बरसात न होने से धान की पौध सूख रही है, जिससे किसान परेशान हैं। कुछ किसानों ने पंपिंगसेट से खेत की सिंचाई शुरू कर दी है। कहीं-कहीं इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ, कीर्तन किया जा रहा है। इसके साथ ही कई लोगों की ओर से टोटके आजमाए जा रहे हैं।

पिपरदेउरा कस्बे में महिलाएं सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल के शरीर पर कीचड़ पोतकर उन्हें पानी से नहलाया। उनका मानना है कि ऐसा करने से बारिश होगी।

मुस्कुराते चले गए विधायक

लोगों को एक बार किसी अनहोनी की आशंका हुई, लेकिन जब उन्हें इसके बारे में पता चला तो वे मुस्कुराते हुए चले गए। महराजगंज में मौसम की बेरूखी से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। धान की रोपाई सूखने से किसान परेशान हैं, खेत में लगी पूंजी बर्बाद होने के कगार है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार अभी बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *