नए लुक में दिखीं एक्ट्रेस, ब्लैक पेंट सूट में दिखा सोनम कपूर का बॉस लेडी लुक
मुंबई के एक इवेंट कार्यक्रम में पहुंची एक्ट्रेस, साेनम की क्यूट स्माइल पर आप भी हार बैठेंगे दिल
MUMBAI (Sonam Kapoor). बॉलीवुड की अभिनेत्रियों हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। िफल्मों के प्रमोशन व इवेंट्स में अपने लुक व पहनावे को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। इसके साथ एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने काम के साथ लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।
हाल ही में अभिनेत्री सोनम कपूर को एक इवेंट में स्पॉट किया गया, जहां वो काफी गॉर्जियस लुक में पहुंची थीं। सोनम कपूर के ये तस्वीरें मुंबई के एक इवेंट की हैं, जहां एक्ट्रेस बॉस लेडी लुक में नजर आईं। इवेंट में सोनम कपूर ब्लैक पेंट सूट में पहने हुए बॉस लेडी लुक में दिखी, जब एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर एंट्री ली तो हर किसी की निगाहें उनपर रुक गई।
कर्ली बालों और ग्लोसी मेकअप में दिखीं
सोनम इस लुक में काफी ज्यादा फिट नजर आ रही थी, उनकी ये क्यूट स्माइल एक्ट्रेस के लुक में चार चांद लगा रही हैं। सोनम कपूर ने अपना ये लुक खुले कर्ली बालों और ग्लोसी मेकअप से पूरा किया है। इवेंट में एक्ट्रेस फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या के साथ भी स्टेज पर पोज देती हुई नजर आई।