पूर्व पीएम नवाज बोले- भारत चांद पर पहुंच गया पाकिस्तान दुनिया से पैसा मांग रहा

अटल बिहारी वाजपेयी भारत के प्रधानमंत्री बने, तो उनके पास एक अरब डॉलर थे, लेकिन अब भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 600 अरब डॉलर तक बढ़ गया

KARACHI. (Former PM Nawaz Sharif). पाकिस्तान के स्व-निर्वासित पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने कहा है कि उनका देश दुनिया से पैसे मांग रहा है, जबकि भारत चांद पर पहुंच गया और जी20 की मेजबानी कर रहा है। उन्होंने पाकिस्तान में आर्थिक संकट के लिए पूर्व जनरलों और जजों को जिम्मेदार बताया। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था तेजी से गिरी है। वहां महंगाई आसमान पर है।

चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग, रोवर ने भेजी पहली तस्वीर

शरीफ ने कहा कि आज पाकिस्तान के प्रधानमंत्री देश-विदेश जाकर धन की भीख मांगते हैं, जबकि भारत चांद पर पहुंच गया। भारत ने जो उपलब्धि हासिल की, वह पाकिस्तान क्यों हासिल नहीं कर सका। इसके लिए कौन जिम्मेदार है?’ शरीफ सोमवार शाम को वीडियो लिंक के जरिए लंदन से लाहौर में अपनी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेताओं को संबोधित कर र​हे थे।

उन्होंने कहा कि 1990 में उनकी सरकार द्वारा शुरू आर्थिक सुधारों का भारत ने अपने यहां लागू किया था। अटल बिहारी वाजपेयी भारत के प्रधानमंत्री बने, तो उनके पास एक अरब डॉलर थे, लेकिन अब भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 600 अरब डॉलर तक बढ़ गया है। दूसरी ओर पाकिस्तान बेलआउट पैकेज मांग रहा है।

जिसने देश को बिजली कटौती से छुटकारा दिलाया, उसे जेल भेजा

शरीफ ने कहा कि जिस व्यक्ति (नवाज) ने देश को बिजली कटौती से छुटकारा दिलाया, उसे चार जजांे ने घर भेज दिया। बत​ा दें कि नवंबर 2019 में भ्रष्टाचार मामले में नवाज को 7 साल की जेल हुई थी। इसके बाद तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने खराब स्वास्थ्य के आधार पर देश छोड़ने में मदद की थी। तब से शरीफ लंदन में रह रहे हैं।

Back to top button