14 साल बाद एक साथ नजर आएंगे सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार

जल्द आएगी वेलकम 3, हेरा फेरी 3’ और ‘आवारा पागल दीवाना 2 में भी नजर आ चुके हैं दोनों अभिनेता

MUMBAI. गदर 2 की सफलता ने अब बॉलीवुड में उत्साह भर दिया है। दरअसल, इन दिनों गदर 2 के साथ अक्षय कुमार की ओएमजी 2 और रजनीकांत की जेलर भी धमाल मचा रही है। इसके साथ ही अब नई खबर मिली है कि 14 साल बाद एक बार फिर सुनील शेट्ठी और अक्षय कुमार बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।

मणिपुर में जो देखा उससे परेशान हूं, घृणा और विभाजन का नतीजा है हिंसा: राहुल

अक्षय जल्द ही​ फिरोज नाडियाडवाला के साथ वेलकम 3 में काम करते नजर आएंगे। इसमें सुनील शेट्टी भी मनोरंजन करते दिखेंगे। बताया गया कि सुनील शेट्टी वेलकम 3 में एक नया किरदार निभाने वाले हैं। फिल्म के लिए प्री-प्रोडक्शन का काम पहले ही शुरू हो चुका है। टीम ने पहले ही कुछ शूटिंग लोकेशंस फाइनल कर लिए हैं।

आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने अपने स्टूडियो में लगाई फांसी, 180 करोड़ रुपए का था कर्ज

ओएमजी 2 बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू बरकरार रखा है। इस मूवी ने अक्षय कुमार को लगातार 5 फ्लॉप फिल्मों के बाद राहत की सांस दी है। खबर है कि अक्षय कुमार जल्द ही फ‍िरोज नाडियाडवाला के साथ फिल्म वेलकम 3 में काम करते नजर आएंगे।

इससे पहले सुनील शेट्टी की भी फिल्म वेलकम टू द जंगल में एंट्री हो गई है। इसके अलावा सुनील शेट्टी अपने दोस्त अक्षय कुमार के साथ फिल्म हेरा फेरी 3 में भी नजर आएंगे। इस जोड़ी को आखिरी बार फिल्म दे दना दन में देखा गया था।

संजय-अरशद की जोड़ी भी मचाएगी धूम

वहीं, वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ संजय दत्त और अरशद वारसी भी नजर आएंगे। संजय दत्त और अरशद वारसी इस फिल्म एक कुख्यात गैंगस्टर जोड़ी के रूप में दिखाई देंगे। इसके अलावा जैकलीन फर्नांडिस और दिशा पटानी भी होंगी।

Back to top button