BREAKINGMP-छत्तीसगढ़

Breaking: प्रदेश में हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों से सीएम भूपेश की ये अपील

ट्वीट कर कहा- जनता को हो रही असुविधा, सरकार हमेशा तत्पर

रायपुर। प्रदेशभर में हड़ताल पर बैठे सरकारी कर्मियों से काम लौटने की अपील की है। सीएम भूपेश बघेल ने ट्विटर पर ट्वीट कर यह अपील की है। उन्‍होंने कहा कि हड़ताल में शामिल सभी कर्मचारियों से मेरी अपील है कि लोगों की आवश्यकता से जुड़े काम रुकने से जनता को असुविधा हो रही है। अतः आप सभी कर्तव्य का निर्वहन करें। हमारी सरकार कर्मचारी हित हेतु सदैव तत्पर है। पुरानी पेंशन योजना उसका एक उदाहरण है। राज्य की वित्तीय संसाधनों को देखते हुए हम कर्मचारी हित में निर्णय लेते रहते हैं और आगे भी लेंगे।

वहीं मंत्री रविंद्र चौबे ने कर्मचारियों की हड़ताल पर कहा कि कर्मचारी फेडरेशन ने सीएम और सीएस से चर्चा की है। इसका जल्‍द ही समाधान निकलेगा। उन्‍होंने भरोसा जताया है कि कर्मचारी जल्‍द हड़ताल वापस लेंगे। एक दिन पहले सरकार ने हड़तालियों का वेतन काटने की चेतावनी दी थी।

मंत्री टीएस सिंहदेव के इस बयान से सियासी हलचल…देखें वीडियो

सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने एक नया आदेश जारी किया है। इसमें काम पर लौटने वालों को सुरक्षा के साथ पूरा वेतन देने का आश्वासन दिया गया है। उधर, कर्मचारी मांगें पूरी होने तक हड़ताल पर डटे रहने की बात कह रहे हैं।
बता दें कि महंगाई भत्ता (डीए) और गृह भाड़ा (एचआरए) की मांग को लेकर प्रदेश के करीब चार लाख कर्मचारी- अधिकारी नौ दिन (22 अगस्त) से हड़ताल पर बैठे हुए हैं। इस बीच जीएडी ने एक आदेश जारी किया है।

नए आदेश में कहा गया है कि अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल कई अधिकारी-कर्मचारी काम पर लौटना चाहते हैं। जीएडी ने राज्य के सभी कलेक्टरों और विभाग प्रमुखों को ऐसे कर्मियों को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। साथ ही एक या दो सितंबर को काम पर लौट आने वालों को पूरा वेतन देने का भी आश्वासन दिया है।

केंद्रीय कर्मियों के बराबर मांग रहे डीए

प्रदेश के कर्मचारी केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर 34 प्रतिशत डीए और सातवें वेतनमान के अनुसार एचआरए देने की मांग कर रहे हैं। सरकार ने डीए में छह प्रतिशत की वृद्धि की है। इससे अब राज्य के कर्मचारियों का डीए 28 प्रतिशत हो गया है, लेकिन कर्मचारी इससे संतुष्ट नहीं है।

Related Articles

Back to top button