BREAKINGENTERTAINMENT-लाइफस्टाइल

पॉमेडी किंग रजत सूद ने जीता इंडियाज लाफ्टर चैंपियन, इनाम में मिली इतनी रकम

लाफ्टर के ग्रैंड फिनाले में टॉप 5 फाइनलिस्ट पहुंचे थे

मुंबई। पॉमेडी किंग के नाम से मशहूर रजत सूद ने इंडियाज लाफ्टर चैंपियन जीत लिया है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के कॉमेडी शो इंडियाज लाफ्टर चैंपियन का फिनाले दिल्ली के रजत सूद ने जीत लिया है। ‘लाफ्टर के ग्रैंड फिनाले’ में टॉप 5 फाइनलिस्ट पहुंचे। इनमें शामिल रहे, मुंबई से नितेश शेट्टी, मुंबई से जय विजय सचान, मुंबई से विघ्नेश पांडे, उज्जैन से हिमांशु बावंदर और दिल्ली से रजत सूद। आभी फाइनलिस्ट के मनोबल को बढ़ाने के लिए हाल ही में प्रदर्शित हुई फिल्म ‘लाइगर’ की लीड जोड़ी विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे भी मौजूद रहीं।

अच्छी खबर: 15 दिन बाद होश में आए राजू श्रीवास्तव, दूसरी बार हटा वेंटिलेटर

इस कड़े मुकाबले के बीच शो के जज अर्चना पूरन सिंह और शेखर सुमन ने टॉप 5 फाइनलिस्ट में से दिल्ली के रजत सूद को ‘इंडियाज लाफ्टर चैंपियन’ की प्रतिष्ठित ट्रॉफी से सम्मानित किया  और सोनी एंटरटेनमेंट चैनल की ओर से रजत सूद को 25 लाख रुपये का चेक दिया गया। मुंबई के नितेश शेट्टी को फर्स्ट रनर-अप और  मुंबई से जय विजय सचान और विघ्नेश पांडे को सेकंड रनर अप घोषित किया गया।

https://twitter.com/Abhi_newsanchor/status/1563586357536051203?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1563586357536051203%7Ctwgr%5Ebac65359791c55475ee68d2e1e122fc230d52c63%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fpublish.twitter.com%2F%3Fquery%3Dhttps3A2F2Ftwitter.com2FAbhi_newsanchor2Fstatus2F1563586357536051203widget%3DTweet

शेखर सुमन ने कहा कि रजत ने बहुत कड़ा संघर्ष किया है। अपनी कड़ी मेहनत और लगन से अगर उसने यह मुकाबला जीता है, तो वह इसके योग्य है। अर्चना पूरन सिंह ने कहा कि हमें कई प्रभावशाली कॉमेडियन मिले जिन्होंने कॉमेडी की विविध शैलियों को पेश किया, लेकिन रजत सूद ही थे जिन्होंने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। विजय देवरकोंडा ने कहा,  ‘मुझे रजत की  बुद्धि और आत्मविश्वास ने काफी प्रेरित किया है। उनकी इस शो में काफी सफल यात्रा है और वास्तव में वह विजेता घोषित होने के योग्य है।’

मेरे माता-पिता बहुत खुश हैं: सूद

इंडियाज लाफ्टर चैंपियन के विजेता रजत सूद कहते हैं कि जब समारोह शुरू हुआ और मेरे नाम की घोषणा की गई तो मैं अभिभूत था। कुछ ही मिनटों में, मुझे इस तथ्य को आत्मसात करना पड़ा कि मैं जीत गया था। यह जीवन का पहला मौका था जब मैं अपने माता-पिता के सामने परफॉर्म कर रहा था। मेरे माता पिता बहुत खुश हैं, मैं उनकी आंखों में वह गर्व देख सकता था।

Related Articles

Back to top button