BREAKINGMP-छत्तीसगढ़

Breaking: प्रदेश के नए नेता प्रतिपक्ष बने चंदेल, पुरंदेश्वरी ने घोषणा की

भाजपा अभी और संगठन में बदलाव करने की तैयारी में है

रायपुर। The Leader of the Opposition became Chandel.. .नेता प्रतिपक्ष चंदेल बने। 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ भाजपा आक्रामक रुख में नजर आएगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। भाजपा संगठन ने प्रदेश अध्यक्ष बदलने के बाद अब नेता प्रतिपक्ष भी बदल दिया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को बनाया गया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में आज प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने उनके नाम की घोषणा की।

Breaking: विधानसभा चुनाव की तैयारी में भाजपा, आज रायपुर में बड़ी बैठक, चंदेल बन सकते हैं नेता प्रतिपक्ष

इस बीच राजनीतिक चर्चा है कि संगठन के और भी प्रमुख चेहरों को बदला जाएगा। साल 2023 के चुनावों में भाजपा एक नई टीम खड़ी कर सकती है। इस बैठक में प्रदेश के सह प्रभारी नितिन नवीन और संगठन के महामंत्री अजय जामवाल भी मौजूद रहे। वहीं, अब नए चेहरे की बदौलत भारतीय जनता पार्टी जातिगत समीकरणों को भी साध सके।

छत्तीसगढ़ के वोटरों का बड़ा वर्ग ओबीसी समुदाय से ताल्लुक रखता है। पिछले विधानसभा चुनावों में इस वर्ग ने कांग्रेस पर भरोसा जताया। कांग्रेस में शीर्ष नेताओं में भी कई ऐसे ओबीसी नेता है जो रिकॉर्ड मतों से जीते हैं। इसी फार्मूले को समझते हुए भारतीय जनता पार्टी ने 5 दिन पहले ही नया प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी वर्ग से ही चुना।

Related Articles

Back to top button