BREAKINGMP-छत्तीसगढ़

Breaking: विधानसभा चुनाव की तैयारी में भाजपा, आज रायपुर में बड़ी बैठक, चंदेल बन सकते हैं नेता प्रतिपक्ष

प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी आज पहुंचेंगी रायपुर, विधायक दल की बैठक में होंगी शामिल

रायपुर। भाजपा की बैठक। प्रदेश में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में भाजपा जुट गई है। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष बदलने के बाद अब नेता प्रतिपक्ष का बदलने की तैयारी है। चर्चा में सबसे आगे नारायण चंदेल हैं, जिन्हें यह जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि आज भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद नाम सार्वजनिक की जाएगी। बैठक में शामिल होने प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी बुधवार रायपुर पहुंच रहीं हैं।

Breaking: रायपुर में सीएम भूपेश ने फहराया तिरंगा, तस्वीरों में देखिए नया अंदाज

पार्टी सूत्रों का कहना है कि नेता प्रतिपक्ष के लिए जिन नामों की चर्चा है उनमें नारायण चंदेल, बृजमोहन अग्रवाल और शिवरतन शर्मा का नाम प्राथमिकता में है। उल्लेखनीय है कि धरमलाल कौशिक को 2019 में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया था। लेकिन हाल ही में हुए बदलावों के बाद कौशिक को भी बदलने की चर्चा शुरू हुई थी। धरमलाल कौशिक ने कहा कि विधायक दल की बैठक में जो होगा पता चल जाएगा। हम भी यही हैं, आप भी यही हैं।

24 अगस्त को भाजयुमो घेरेगा मुख्यमंत्री निवास

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला प्रभारियों और जिला अध्यक्षों की बैठक मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुई। बैठक में भाजयुमो द्वारा बेरोज़ागारी विषय पर विगत एक महीने से चल रहे आंदोलन की समीक्षा की। 24 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास घेराव की तैयारी को लेकर रणनीति बनाई गई।

प्रदेशभर से लाखों की संख्या में युवाओं के जुटने और आन्दोल को लेकर विस्तृत चर्चा के साथ रणनीति बनी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भाजयुमो की बैठक को संबोधित किया कि अन्याय के खिलाफ भाजयुमो अपनी आवाज बुलंद कर 24 अगस्त को छत्तीसगढ़ के युवाओं की आवाज बन कर हल्ला बोलेगा।

Related Articles

Back to top button