BREAKINGMP-छत्तीसगढ़

Breaking: रायपुर में सीएम भूपेश ने फहराया तिरंगा, तस्वीरों में देखिए नया अंदाज

पुलिस और सैन्य बलों की परेड की सलामी ली, पुलिस अधिकारियों को सम्मान भी

रायपुर। Tricolor in Raipur…रायपुर में तिरंगा। आजादी के 75 साल पूरे होने पर आज छत्तीसगढ़ समेत देशभर में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ के वन विभाग में 291 पदों पर होगी भर्ती, फिजिकल टेस्ट…

इस अवसर पर ध्वजारोहण करने के साथ उन्होंने पुलिस और सैन्य बलों की परेड की सलामी ली।  कार्यक्रम के दौरान 43 पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करने के साथ 3 सर्वश्रेष्ठ गौठानों को पुरस्कार प्रदान किया। पुलिस परेड ग्राउंड में बारिश के बावजूद स्वतंत्रता दिवस का उत्साह देखते ही बन रहा था। मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जैकेट में लाल गुलाब लगाए हुए नजर आए।

इस अवसर पर निकाले गए आकर्षक मार्च पास्ट में छत्तीसगढ़ पुलिस के अलावा सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की पुरुष और महिला प्लाटून, नगर सेना, भारतीय तिब्बत सेना और एनसीसी की बालक-बालिका प्लाटून के साथ पुलिस बैंड शामिल हुई।

प्रदेश के इन 27 पुलिस अफसरों को वीरता का राष्ट्रीय पदक

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के इन अफसरों को पुलिस वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक एवं सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया। 15 अधिकारियों को वीरता, 10 को मेरिटोरियस सर्विस मेडल और 2 दो पुलिस मेडल दिया गया।

वीरता पदक से सम्मानित होने वाले अफसरों में टीआई मालिक राम, एसआई अलरिक लकड़ा, महेन्द्र पोटाई, सुक्कुराम नाग, डॉ. अभिषेक पल्लव, राम अवतार पटेल, डिलेश्वर कुमार सोनवानी के नाम शामिल हैं। जबकि जयलाल उईके, कनेर उसेंडी और श्याम किशोर शर्मा को मरणोपरांत वीरता पदक से सम्मानित किया गया।

इसी तरह विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव शुक्ला, टीआई बिश्नु प्रसाद देशमुख को सम्मानित किया गया, जबकि सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक प्राप्त करने वालों में पी सुंदरराज, आईजी बस्तर, ओम प्रकाश पाल आईजी, राजेश कुकरेजा, विजय कुमार पाण्डेय, रति राम नेताम आदि शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button