Thursday, April 25, 2024
HomeBREAKINGअभिनेता शक्ति कपूर के बेटे को पुलिस ने पकड़ा, ड्रग्स मामले में...

अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे को पुलिस ने पकड़ा, ड्रग्स मामले में 6 और हिरासत में

मुंबई। सिद्धांत कपूर गिरफ्तार… अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु में रेव पार्टी में छापेमारी के बाद हिरासत में ले लिया गया है। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि श्रद्धा कपूर के भाई का नाम कथित तौर पर ड्रग्स का सेवन करने वाले 6 लोगों में शामिल है।

आश्रम की इस एक्ट्रेस शेयर की बोल्ड मिरर सेल्फी, इसमें साढ़े पांच लाख से ज्यादा लाइक्स मिले, पढ़िए फैंस ने क्या कहा

शक्ति कपूर ने बेटे के ड्रग्स लेने की बात से इनकार कर दिया है। अभिनेता ने कहा कि मैं मुंबई में हूं और मुझे नहीं पता कि क्या हो रहा है। मुझे न्यूज चैनलों से ही पता चला। अब तक मुझे केवल इतना पता है कि कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और सिद्धांत को केवल हिरासत में लिया गया है।

ड्रग्स केस मामले में शक्ति कपूर का रिएक्शन लेने के लिए जब मीडिया ने अभिनेता से संपर्क किया, तो शक्ति कपूर ने जवाब दिया कि मैं केवल एक ही बात कह सकता हूं – यह संभव नहीं है।

बता दें कि 37 वर्षीय अभिनेता ने शूटआउट एट वडाला, हसीना पारकर, जज्बा और क्राइम-थ्रिलर वेब श्रृंखला भौकाल जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।

ये है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सिद्धांत रविवार को मुंबई से बेंगलुरु रेव पार्टी करने गया था। हालांकि कपूर परिवार को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जानकारी के मुताबिक बेंगलुरु पुलिस जब रविवार को एमजी रोड पर स्थित होटल पर छापा मारा तो वहां सिद्धांत और कई अन्य लोग का ड्रग्स परीक्षण पॉजिटिव पाया गया। कथित तौर पर पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि इसमें शामिल लोगों ने पहले ही ड्रग्स का सेवन किया था और पार्टी में पहुंचे थे या उन्होंने होटल में प्रतिबंधित पदार्थों का सेवन किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments